आज का शेयर बाजार अपडेट: FMCG और मीडिया में तेजी, मेटल और IT में दबाव
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कल के बंद स्तर से नीचे हुई। पूरे दिन में बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया।
FMCG और मीडिया सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी रही, जबकि मेटल और IT शेयर दबाव में रहे और गिरावट दिखी।
ग्लोबल मार्केट का एनालिसिस आज का
- अमेरिकी और एशियाई बाजार आज ज्यादातर गिरावट में रहे।
- यूरोपियन बाजार मजबूत कारोबार करते दिखे (शाम 6 बजे IST तक)।
यानि, दुनिया भर के बाजारों के मिश्रित संकेतों के बीच भारतीय बाजार में भी सतर्कता देखने को मिली।
🔥 Don't Miss: Budget 2026: सस्ते होंगे Term Insurance से Health Insurance? क्या है उम्मीद | Nirmala Sitaraman । चलिए जानते हे
आज के टॉप गेनर्स (NIFTY 50)
- Nestle India – ₹1,332.40 (▲ 3.46%)
- Tata Consumer Products – ₹1,133.90 (▲ 2.41%)
- Apollo Hospitals – ₹6,960.50 (▲ 2.35%)
- Mahindra & Mahindra – ₹3,431.80 (▲ 1.40%)
- ITC – ₹322.15 (▲ 1.11%)
क्यों बढ़े?
नेस्ले और टाटा कंज्यूमर के तिमाही नतीजे मजबूत रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। अपोलो और M&M के शेयरों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला।
आज के टॉप लूजर्स (NIFTY 50)
- Hindalco – ₹962.60 (▼ 6.00%)
- Tata Steel – ₹193.13 (▼ 4.54%)
- Coal India – ₹440.75 (▼ 3.29%)
- ONGC – ₹268.96 (▼ 2.33%)
- ICICI Bank – ₹1,355.00 (▼ 2.07%)
क्यों गिरे?
मेटल और ऊर्जा सेक्टर में कमज़ोरी और ग्लोबल मार्केट से मिले नकारात्मक संकेतों की वजह से इन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
आज की बड़ी खबरें देखे नीचे
- 1 फरवरी (रविवार) को भी बाजार खुले रहेंगे, क्योंकि उसी दिन केंद्र सरकार का बजट पेश किया जाएगा।
- विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 709.4 अरब डॉलर हो गया है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है।
- अमेरिका के व्यापार आंकड़े:
- एक्सपोर्ट बढ़ा 6.3%
- इंपोर्ट बढ़ा 5.8%
- व्यापार घाटा बढ़कर 56.8 अरब डॉलर हुआ।
- SEBI ने NSE के IPO को हरी झंडी दे दी, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक।
कंपनियों से ताजा अपडेट मोस्ट वैल्यू
- Tata Steel: Thriveni Pellets में 50.01% हिस्सेदारी ₹635 करोड़ में खरीदी।
- Tata Power: उत्तर प्रदेश में दो 765 kV की ट्रांसमिशन लाइनें शुरू कीं, जिससे 3,000 MW से ज्यादा बिजली का ट्रांसमिशन संभव होगा।
- HPCL: क्लीन एनर्जी और LNG से जुड़े कई बड़े समझौते किए।
- NTPC:
- तिमाही मुनाफा बढ़कर ₹5,489 करोड़ (▲ 8.4%)
- डिविडेंड ₹2.75 प्रति शेयर
- Bajaj Auto:
- मुनाफा 25% बढ़ा,
- रिन्यूएबल एनर्जी के लिए ₹12 करोड़ का निवेश।
- Nestle India:
- मुनाफा 45% बढ़ा,
- डिविडेंड ₹7 प्रति शेयर (रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी)
- Bank of Baroda: मुनाफा 4.4% बढ़ा।
- Cholamandalam Investment: मुनाफा 18.5% बढ़ा, डिविडेंड ₹1.3 प्रति शेयर (रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी)
- Ambuja Cement: मुनाफा 91% गिरा।
- Jindal Steel: मुनाफा 80% घटा।
आपके के लिए संदेश
- बजट से पहले बाजार सतर्क है।
- FMCG और मीडिया शेयर सुरक्षित विकल्प माने जा रहे हैं।
- मेटल और IT शेयरों में फिलहाल जोखिम ज्यादा दिख रहा है।