CRRI Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।
केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) ने साल 2026 की भर्ती निकाल दी है। खास बात यह है कि इस भर्ती के बारे में अभी बहुत कम लोगों को जानकारी है, इसी वजह से इसमें भीड़ कम रहती है और सिलेक्शन के चांस अच्छे बनते हैं।
कहां की नौकरी है
CRRI एक केंद्र सरकार का दफ्तर है, जो सड़कों और हाईवे से जुड़े रिसर्च का काम करता है। यह भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए है, जो ग्रुप-C की नौकरी मानी जाती है। पोस्ट छोटी है, लेकिन नौकरी पक्की और सम्मान वाली है।
🔥 Don't Miss: SSB Tradesman Recruitment 2026: Apply Online for 8065 Posts | 10th Pass Govt Job
ये भर्ती हमारे लिए क्यों खास मानी जा रही है ।
इस भर्ती की सबसे बड़ी बात यही है कि
- केवल एक ही परीक्षा होती है
- कोई इंटरव्यू नहीं
- 10वीं पास भी आवेदन कर सकता है
- पेपर आसान लेवल का रहता है
- फॉर्म भरने के कुछ महीनों में जॉइनिंग मिल जाती है
यानी ज्यादा घुमाव-फिराव नहीं, सीधी बात – परीक्षा दो और मेरिट में नाम आया तो नौकरी पक्की।
कौन कौन कर सकता है आवेदन
अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कर रखी है, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं।
लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।
उम्र की शर्त क्या हे जानते हे ।
- सामान्य वर्ग: 18 से 25 साल
- ओबीसी: 18 से 28 साल
- एससी/एसटी: 18 से 30 साल
सरकारी नियम के हिसाब से उम्र में छूट भी दी जाएगी।
फॉर्म भरने का खर्च कितना आएगा ।
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹500
- एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार: कोई फीस नहीं
परीक्षा कैसी होगी चलिए जानते हे ।
इस भर्ती में सिर्फ एक लिखित परीक्षा होगी।
इसी परीक्षा के नंबर से सीधा सिलेक्शन होगा।
परीक्षा में पूछे जाएंगे:
- रीजनिंग
- गणित (बेसिक)
- सामान्य ज्ञान
- इंग्लिश
कुल 150 सवाल, 450 नंबर, समय 2 घंटे।
गलत जवाब पर 1 नंबर कटेगा, इसलिए सोच-समझकर जवाब देना होगा।
नौकरी में काम क्या रहेगा
यह नौकरी पूरी तरह दफ्तर के अंदर की है।
फाइल संभालना, कागज-पत्तर जमाना, रिकॉर्ड रखना और जरूरत पड़ने पर कंप्यूटर से जुड़ा हल्का काम — यही रोज़ का काम होगा।
मैदानी या भारी काम जैसा कुछ नहीं है।
पगार कितनी मिलेगी
शुरुआत में करीब ₹38,000 से ₹40,000 महीना हाथ में मिल जाता है।
समय के साथ सैलरी बढ़ती रहती है और सभी सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।
आगे बढ़ने का रास्ता क्या हे इसमें ।
इस नौकरी की एक अच्छी बात यह भी है कि पदोन्नति का रास्ता साफ है।
करीब 5 साल बाद एमटीएस से प्रमोशन होकर
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) बना दिया जाता है, जिससे सैलरी और जिम्मेदारी दोनों बढ़ती हैं।
फॉर्म कहां से भरें ।
इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
आवेदन का लिंक और पूरा सिलेबस नीचे दिया गया हे । अगर आप 10वीं पास हैं और
कम कंपटीशन वाली सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो CRRI Recruitment 2026 आपके लिए एक सच्चा और काम का मौका है। फॉर्म की आखिरी तारीख से पहले जरूर आवेदन कर दें।
यह सरकारी भर्ती की official वेबसाइट है जहाँ से आप CRRI Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन, एडवर्टाइजमेंट और ऑनलाइन आवेदन (Apply) देख सकते/डाउनलोड कर सकते हैं:
CRRI Recruitment 2026 Form Online कैसे भरें
Step 1: Official Website खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में यह वेबसाइट खोलें
Step 2: Recruitment / Vacancies सेक्शन पर जाएं
होमपेज खुलने के बाद:
ऊपर या नीचे “Recruitment” / “Vacancies” लिखा मिलेगा
उस पर क्लिक करें
Step 3: Official Notification डाउनलोड करें
Recruitment पेज में:
MTS Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन दिखेगा
पहले उसका PDF डाउनलोड करके ध्यान से पढ़ लें ।
Step 4: Apply Online लिंक पर क्लिक करें
नोटिफिकेशन में या उसी पेज पर
“Apply Online” का लिंक मिलेगा
उस पर क्लिक करें
Step 5: फॉर्म में जानकारी भरें
- अब फॉर्म खुलेगा, उसमें:
- नाम
- पिता का नाम
- जन्म तारीख
- 10वीं की डिटेल
- कैटेगरी
- मोबाइल नंबर
- ईमेल ID
Step 6: जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
आपको ये चीजें अपलोड करनी होंगी:
पासपोर्ट साइज फोटो
सिग्नेचर
10वीं की मार्कशीट
Step 7: Application Fee भरें
General / OBC / EWS: ₹500
SC / ST / Female: ₹0 (फ्री)
Online पेमेंट करके आगे बढ़ें।
Step 8: Final Submit करें
एक बार पूरा फॉर्म दोबारा चेक करें
फिर Submit बटन दबाएं
फॉर्म का प्रिंट या PDF सेव जरूर कर लें
ये बाते थोड़ा आप ध्यान में रखिएगा ।
- फॉर्म भरने आखिरी तारीख (23 फरवरी 2026) से पहले भर दें
- नोटिफिकेशन पढ़े बिना फॉर्म न भरें
- किसी दलाल या फर्जी साइट से दूर रहें
- सिर्फ official website से ही आवेदन करें
कुछ सवाल जवाब जो आपको जानना जरूरी हे । FAQ
CRRI Recruitment 2026 क्या है?
CRRI Recruitment 2026 केंद्र सरकार के केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) द्वारा निकाली गई भर्ती है, जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद भरे जा रहे हैं।
❓ CRRI MTS भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती के लिए 10वीं पास पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं है।
❓ CRRI भर्ती 2026 की उम्र सीमा क्या है?
जनरल: 18 से 25 साल
OBC: 18 से 28 साल
SC/ST: 18 से 30 साल
उम्र की गिनती 23 फरवरी 2026 तक की जाएगी।
❓ क्या CRRI भर्ती में इंटरव्यू होता है?
नहीं। इस भर्ती में कोई इंटरव्यू या स्किल टेस्ट नहीं होता।
चयन केवल एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है।
❓ CRRI MTS परीक्षा का लेवल कैसा होता है?
परीक्षा का स्तर Easy to Moderate होता है।
अगर आपने बेसिक गणित, सामान्य ज्ञान और थोड़ी इंग्लिश पढ़ रखी है तो पेपर आसानी से निकाला जा सकता है।
❓ CRRI MTS की सैलरी कितनी मिलेगी?
शुरुआत में करीब ₹38,000 से ₹40,000 प्रति माह (इन-हैंड) सैलरी मिलती है।
यह एक ग्रुप-C केंद्रीय सरकारी नौकरी है।
❓ क्या महिलाएं CRRI भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?
हां, महिला उम्मीदवार पूरी तरह पात्र हैं और उनके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
❓ CRRI भर्ती 2026 की अंतिम तारीख क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 है।
❓ CRRI भर्ती का फॉर्म कहां से भरें?
फॉर्म केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही भरना है:
https://crridom.gov.in
❓ CRRI MTS नौकरी कहां मिलेगी?
इस भर्ती में चयन होने पर दिल्ली में पोस्टिंग मिलती है, क्योंकि CRRI का मुख्य कार्यालय वहीं है।
❓ क्या CRRI MTS में प्रमोशन मिलता है?
हां। करीब 5 साल बाद MTS से
Junior Secretariat Assistant (JSA) के पद पर प्रमोशन मिलता है।
❓ क्या यह नौकरी पक्की है?
हां, यह केंद्र सरकार की स्थायी नौकरी है, जिसमें सभी सरकारी लाभ मिलते हैं।