Petrol Diesel Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका, Fuel के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े, CNG भी हुई महंगी
नई दिल्ली: देशभर में एक बार फिर Petrol-Diesel Price बढ़ने से आम जनता को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने शुक्रवार, 15 मई 2026 से पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही CNG Price में भी ₹2 प्रति किलो का इजाफा किया गया है। माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और Crude Oil सप्लाई पर असर की वजह से यह फैसला लिया गया है।
गुजरात के शहरों में नए Fuel Rates
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद गुजरात के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हो गए हैं:
- अहमदाबाद में पेट्रोल ₹97.49 और डीजल ₹93.26 प्रति लीटर
- सूरत में पेट्रोल ₹97.35 और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर
- वडोदरा में पेट्रोल ₹97.60 और डीजल ₹93.37 प्रति लीटर
- राजकोट में पेट्रोल ₹97.29 और डीजल ₹93.08 प्रति लीटर
देश के महानगरों में बढ़े Petrol-Diesel के दाम
नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल ₹106.68, कोलकाता में ₹108.74 और चेन्नई में ₹103.67 प्रति लीटर बिक रहा है।
डीजल की बात करें तो दिल्ली में अब डीजल ₹90.67 प्रति लीटर मिलेगा। वहीं मुंबई में ₹93.14, कोलकाता में ₹95.13 और चेन्नई में ₹95.25 प्रति लीटर हो गया है।
Iran-US तनाव का असर भारत पर
विशेषज्ञों का मानना है कि Iran-US Conflict और ‘Strait of Hormuz’ पर बढ़ते खतरे की वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने का सीधा असर देश की जनता पर पड़ रहा है।
Transport और Online Delivery भी हो सकती है महंगी
Fuel के दाम बढ़ने से अब बस, ऑटो, टैक्सी और स्कूल वैन का किराया भी बढ़ सकता है। इसके अलावा Online Delivery Services जैसे Amazon, Flipkart, Zomato और Swiggy भी डिलीवरी चार्ज बढ़ा सकती हैं।
कूरियर और ट्रांसपोर्ट कंपनियों का खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें भी महंगी होने की संभावना जताई जा रही है।
CNG Price में भी बढ़ोतरी
दिल्ली में अब CNG ₹79.09 प्रति किलो हो गई है। वहीं मुंबई में CNG के दाम ₹84 प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। इससे ऑटो और CNG वाहन चलाने वालों का खर्च भी बढ़ जाएगा

























