TAT Exam Cut-Off Changed | Big Official Update

On: February 4, 2026 4:12 PM
Follow Us:
TAT Secondary and Higher Secondary exam cut off change official notification with new passing marks

TAT परीक्षा को लेकर बड़ी खुशखबरी | कटऑफ में हुआ बड़ा बदलाव

TAT परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए आज एक बहुत ही बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। गुजरात सरकार की ओर से TAT Secondary और TAT Higher Secondary परीक्षा को लेकर एक ऑफिशियल परिपत्र जारी किया गया है, जिसमें पासिंग मार्क्स (कटऑफ) में बड़ा बदलाव किया गया है।

इसी बदलाव से जुड़ी पूरी जानकारी, नए पासिंग मार्क्स और ऑफिशियल सर्कुलर की डिटेल हम आपको आज के इस Artical में देने वाले हैं।

Railway Group D Bharti 2026 | बिना बड़ी डिग्री सरकारी नौकरी | 10वीं पास Apply Online

🔥 Don't Miss: Railway Group D Bharti 2026 | बिना बड़ी डिग्री सरकारी नौकरी | 10वीं पास Apply Online

TAT परीक्षा से जुड़ा ऑफिशियल परिपत्र जारी

शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 27/01/2026 को यह ऑफिशियल परिपत्र जारी किया गया है।
इससे पहले 29/04/2023 के शासनादेश के तहत राज्य की सरकारी एवं अनुदानित माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए Teacher Aptitude Test (TAT) Two Tier System लागू किया गया था।

TAT परीक्षा के सिलेबस में पहले ही हो चुका है बदलाव

दिनांक 13/01/2026 को एक अन्य परिपत्र जारी किया गया था, जिसके तहत:

  • TAT Secondary
  • TAT Higher Secondary

मुख्य परीक्षा के सिलेबस और प्रश्नपत्र संरचना में संशोधन किया गया था।

पासिंग मार्क्स में बदलाव का प्रस्ताव

शिक्षा आयुक्त कार्यालय द्वारा 19/01/2025 को राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें आगामी शिक्षक सहायक भर्ती के लिए:

  • TAT Secondary
  • TAT Higher Secondary

के पासिंग मार्क्स के मानदंडों में सुधार करने की मांग की गई थी।
सरकार द्वारा इस प्रस्ताव पर विचार करने के बाद अब इसे मंज़ूरी दे दी गई है।

TAT परीक्षा के नए पासिंग मार्क्स (Cut Off)

राज्य की सरकारी एवं अनुदानित माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शालाओं में होने वाली आगामी शिक्षक भर्ती के लिए नए पासिंग मार्क्स इस प्रकार तय किए गए हैं:

General / Open Category

  • न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य
  • यानी 200 में से 120 अंक
  • तभी मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा

Reserved Category (SC / ST / SEBC / EWS / दिव्यांग)

  • कम से कम 55% अंक अनिवार्य
  • यानी 200 में से 110 अंक
  • तभी मेरिट लिस्ट में स्थान मिलेगा

महत्वपूर्ण जानकारी

  • ये पासिंग मार्क्स 200 अंकों की मुख्य परीक्षा पर लागू होंगे
  • इसके अलावा बाकी सभी पुराने नियम (2023 के शासनादेश अनुसार) यथावत रहेंगे
  • यह बदलाव TAT Secondary और TAT Higher Secondary दोनों परीक्षाओं पर लागू होगा

दोस्तों,
सरकार द्वारा पहले सिलेबस में बदलाव और अब कटऑफ मार्क्स में राहत देने से TAT अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है।
यह बदलाव निश्चित रूप से उम्मीदवारों के लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होगा।

PAYAL

PAYAL PATEL | Our goal is to share reliable and easy-to-understand news so readers can stay informed without confusion♥️

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment