अगले हफ्ते आने वाले IPO, 4 फरवरी से तीन कंपनियां उतरेंगी बाजार में
शेयर बाजार में अगले हफ्ते SME Segment में हलचल देखने को मिल सकती है। 4 फरवरी से NFP Sampurna Foods, Grover Jewels और Biopol Chemicals अपने IPO लेकर बाजार में उतर रही हैं। खास बात यह है कि इस दौरान Mainboard का कोई भी IPO नहीं खुलेगा, जिससे निवेशकों की नजर पूरी तरह SME कंपनियों पर रहेगी।
फिलहाल बाजार में Volatility बनी हुई है। इसका असर इन IPO पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इस समय तीनों कंपनियों का Grey Market Premium (GMP) शून्य चल रहा है। यानी अभी बाजार में ज्यादा जोश नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जानकारों का मानना है कि अगर Subscription मजबूत रहा, तो तस्वीर बदल सकती है।
🔥 Don't Miss: Market Update Today: FMCG & Media Rise, Metals & IT Fall । आज का शेयर बाजार अपडेट: FMCG और मीडिया में तेजी, मेटल और IT में गिरावट
NFP Sampurna Foods IPO
NFP Sampurna Foods IPO 4 फरवरी को खुलेगा और 6 फरवरी को बंद होगा। कंपनी ने इसका Price Band ₹52 से ₹55 per share तय किया है।
इस IPO में Lot Size 2000 shares की रखी गई है, यानी निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। फिलहाल इसका GMP शून्य बताया जा रहा है।
Grover Jewels IPO
Grover Jewels IPO भी 4 फरवरी को खुलेगा और 6 फरवरी को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए Price Band ₹83 से ₹88 तय किया है।
इस IPO में Lot Size 1600 shares की है। मौजूदा समय में इसका भी Grey Market Premium शून्य चल रहा है।
Biopol Chemicals IPO
Biopol Chemicals IPO 6 फरवरी को खुलेगा और 10 फरवरी को बंद होगा। इसके शेयरों का Price Band ₹102 से ₹108 रखा गया है।
इस IPO में Lot Size 1200 shares की है। बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक इसका GMP भी अभी शून्य है।
Ipo में एंट्री लेने से पहले क्या ध्यान रखे
SME IPO में निवेश करते समय सावधानी रखना जरूरी है। इन IPO में Lot Size बड़ा होता है, जिससे निवेश राशि भी ज्यादा हो जाती है। इसके अलावा इनमें Liquidity Risk भी रहता है।
बड़े एनालिसिस का कहना है कि सिर्फ GMP देखकर निवेश का फैसला करना सही नहीं है। इन्वेस्टर को कंपनी के Business Model, Financials और Future Growth पर भी ध्यान देना चाहिए।
कुल मिलाकर, जो निवेशक SME शेयरों में रुचि रखते हैं, उनके लिए अगला हफ्ता अहम रहने वाला है। अब बाजार की नजर इन IPO में आने वाले Subscription Data और लास्ट Listing Gain पर टिकी रहेगी।