Jennifer Winget Star Life की फेमस अभिनेत्री जानिए उम्र, करियर, ज़िंदगी और अनसुने सच
Jennifer Winget का जन्म 30 मई 1985 को महाराष्ट्र के यवतमाल में हुआ था। साल 2025 के हिसाब से उनकी उम्र 40 साल है और उनकी राशि मिथुन है। उनका असली नाम Jennifer Winget ही है, जबकि प्यार से लोग उन्हें Janie और JW भी कहते हैं। वह पेशे से एक टेलीविज़न अभिनेत्री और मॉडल हैं और साल 1997 से अब तक लगातार इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। Jennifer की पर्सनैलिटी काफी सिंपल लेकिन ग्रेसफुल मानी जाती है।
करियर, लाइफस्टाइल की जानकारी
Jennifer ने बहुत छोटी उम्र, यानी सिर्फ 10 साल में एक्टिंग शुरू कर दी थी। धीरे‑धीरे उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और आज उन्हें टेलीविज़न की टॉप एक्ट्रेसेज़ में गिना जाता है। वह नॉन‑वेजिटेरियन हैं और फिट रहने के लिए वेजिटेबल जूस पीना पसंद करती हैं। खाली समय में उन्हें अपने पेट डॉग्स के साथ खेलना और शॉपिंग करना बेहद पसंद है। उनके दाहिने कंधे पर “Hakuna Matata” टैटू है और बाएं पैर पर चांद पर बैठी परी का टैटू बना हुआ है।
🔥 Don't Miss: Akshay Kumar ke Convoy ka Juhu mein bhayanak accident, Mercedes EV driver police custody mein | Auto driver ICU mein
रिलेशनशिप के बारे में जानते हे ।
Jennifer Winget की निजी ज़िंदगी भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से 9 अप्रैल 2012 को शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2005 में टीवी सीरियल Kasautii Zindagii Kay के सेट पर हुई थी और बाद में Dill Mill Gayye के दौरान दोनों करीब आए। हालांकि शादी के दो साल बाद, यानी 2014 में दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल Jennifer का नाम एक्टर Shiba Azin के साथ जोड़ा जाता है, हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उनके पिता Hemant Winget Reliance Industry में काम करते हैं, मां Prabha Winget गृहिणी हैं और उनके बड़े भाई का नाम Moses Winget है।
पॉपुलैरिटी, नेटवर्थ
Popularity And NetWorth
Jennifer Winget सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और Instagram पर उनके 18.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साल 2025 तक उनकी कुल नेट वर्थ करीब 8 से 10 मिलियन US डॉलर आंकी जाती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर Jennifer एक्ट्रेस नहीं होतीं तो वह एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। लोग अक्सर उनके नाम की वजह से उन्हें विदेशी समझ लेते हैं। उन्हें कुत्तों से बहुत प्यार है और वह एक्ट्रेस Drashti Dhami की बेहद करीबी दोस्त हैं। Jennifer ने कई रियलिटी शोज़ होस्ट किए हैं, मैगज़ीन कवर पर फीचर हुई हैं और अपने शानदार अभिनय के लिए कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं।
जेनिफर के बारे में ज्यादा जानकारी
Jennifer Winget आज सिर्फ एक टीवी एक्ट्रेस नहीं, बल्कि इंडियन टेलीविज़न की एक मजबूत और भरोसेमंद पहचान बन चुकी हैं। उनकी मेहनत, टैलेंट और सादगी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
Total Net Worth: 90 Cr
Jennifer Winget on Social Media