Jobs LifeStyle Business Gold

---Advertisement---

Akshay Kumar ke Convoy ka Juhu mein bhayanak accident, Mercedes EV driver police custody mein | Auto driver ICU mein

On: February 9, 2026 9:03 PM
Follow Us:
Akshay Kumar ke Convoy ka Juhu mein bhayanak accident, Mercedes EV driver police custody mein | Auto driver ICU mein

मुंबई: अक्षय कुमार के कॉनवॉय का जूहू में भीषण एक्सीडेंट, Mercedes EV चालक हिरासत में

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के कॉनवॉय का कल देर रात मुंबई के पौश इलाके जूहू में एक्सीडेंट हो गया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आपको बताना चाहेंगे इस समय मुंबई के जूहू पुलिस स्टेशन में हैं। पुलिस के मुताबिक अक्षय कुमार को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। तीन गाड़ियां उनके साथ चलती हैं जब भी वो बाहर निकलते हैं।

मुंबई पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि सबसे पहले जो आप यह Mercedes देख रहे हैं, ब्लैक कलर की यह ईवी है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल Mercedes ने सबसे पहले ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी जूहू इलाके में। टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि ऑटो रिक्शा सीधे अक्षय कुमार के कॉनवॉय की इनोवा गाड़ी में, जिसमें पुलिसकर्मी मौजूद थे, उसके पीछे वाले हिस्से में पूरी तरह घुस गया।

टक्कर के कारण ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। EV Mercedes के आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट चुका है। पुलिस जांच कर रही है कि Mercedes चला रहा आरोपी ड्राइवर नशे में था या नहीं। उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कॉनवॉय में सबसे आगे अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की गाड़ी थी। उसके पीछे मुंबई पुलिस की गाड़ी और फिर एस्कॉर्ट व्हीकल चल रही थी, जिसमें बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मी मौजूद थे। Mercedes ने पीछे से ऑटो को टक्कर मारी, जिसके बाद ऑटो आगे चल रही एस्कॉर्ट इनोवा में जा घुसा।

टक्कर इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा और ऑटो रिक्शा को काटकर बाहर निकाला गया। ऑटो चालक को पहले कूपर अस्पताल और बाद में एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा 19 जनवरी की शाम करीब सवा 5 बजे गांधीग्राम रोड के पास हुआ। एक्सीडेंट में एक इनोवा, एक ऑटो रिक्शा और एक Mercedes EV शामिल थी। इनोवा गाड़ी अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की थी।


Don 3 mein SRK ki Entry? Sharton ke saath ready hue Shah Rukh Khan । Don 3 में SRK का कैमियो? Atlee की एंट्री पर अटकी बात!

T-Series Ke Malik Bhushan Kumar Ko Date Kar Rahi Hain Nora Fatehi? Sach Aaya Saamne।10,000 करोड़ के मालिक संग नोरा फतेही का अफेयर? वायरल पोस्ट पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Dhurandhar ने तोड़े रिकॉर्ड, Border 2 से टक्कर, the raja saab फ्लॉप | Kya Border 2 1000 Cr club mein jayegi? | Dhurandhar ka record

Leave a Comment