वडोदरा में बड़ा हादसा टला: महिसागर नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटी । Vadodra

On: February 4, 2026 12:06 AM
Follow Us:
Vadodara ke Mahisagar River mein safar ke dauran nav palti, rescue ke baad saare yatri surakshit

वडोदरा: महिसागर नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटी, बड़ा हादसा टला

वडोदरा जिले में महिसागर नदी में एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। पादरा के पास यात्रियों से भरी नाव पलटने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। नाव में सवार लोग पादरा से गंभीरां की ओर जा रहे थे।

गंभीरां ब्रिज हादसे के बाद नाव से हो रहा था नदी पार

गंभीरां ब्रिज हादसे के बाद नदी पार करने के लिए स्थानीय लोग मजबूरी में नावों का सहारा ले रहे हैं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार नाव में तय क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।

Sardar Sugar Fectory विवाद: किसानों के करोड़ों रुपये फंसे, आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में रोष । Headlines

🔥 Don't Miss: Sardar Sugar Fectory विवाद: किसानों के करोड़ों रुपये फंसे, आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में रोष । Headlines

रेस्क्यू टीम ने यात्रियों को सुरक्षित बचाया

हादसे के समय के दृश्य भी सामने आए हैं, जिनमें पूरी नाव पलटी हुई नजर आ रही है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सदीबीब से इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

क्षमता से ज्यादा सवारी, जिम्मेदारी किसकी हे ?

इस घटना के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर कोई बड़ी जनहानि होती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। बताया जा रहा है कि नाव की निर्धारित क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

लापरवाही के आरोप अब किस पर लगाए

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंभीरां ब्रिज टूटने के बाद वैकल्पिक मार्ग को लेकर कई बार प्रशासन और सरकार के सामने मांग रखी गई थी। वैकल्पिक पुल के लिए राज्य सरकार ने करीब 9 से 12 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी दी है और काम भी शुरू हो चुका है, लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

PAYAL

PAYAL PATEL | Our goal is to share reliable and easy-to-understand news so readers can stay informed without confusion♥️

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment